इंदौर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का कटा गला

इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मकर संक्रांति के दिन एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया।

इंदौर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का कटा गला

इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है।  बुधवार को मकर संक्रांति के दिन बाइक से घर लौट रहे युवक का मांझे से गला कट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही युवक के गले से खून की धार बहने लगी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन जारी है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब युवक तीन इमली इलाके से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी गर्दन चाइनीज मांझे में फंस गई मांझे की धार इतनी तेज थी कि युवक का गल कट गया और वह बाइक से नीचे गिर गया और कुछ ही पल में युवक लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचाने की वजह से उसकी जान बच सकी, लेकिन हालत को लेकर अभी भी निगरानी रखी जा रही है।

बता दें कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बावजूद खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। चाइनीज मांझे से इसी महीने दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हर साल पतंगबाजी के दौरान और उसके बाद ऐसे हादसे सामने आते हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सबक ले रहे हैं और न ही सख्ती से नियमों का पालन हो पा रहा है।