प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचीं पूर्व CM उमा भारती

बीजेपी कार्यालय पहुंचीं पूर्व CM उमा भारती प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात

प्रदेश  बीजेपी कार्यालय पहुंचीं पूर्व CM उमा भारती

भाजपा की फायर ब्रांड नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आई हूं। मुझे कार्यालय आकर अच्छा लगा, पहले भी कई बार बीच में आई हूं। उमा भारती ने कहा कि गाय के संरक्षण, संवर्धन के लिए समन्वय बने। कुछ दिन पहले गौसंवर्धन को लेकर विराट सभा हुई, जिसमें किसान एकत्रित हुए। कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात हुई, आज हेमंत खंडेलवाल का सम्मान करने कार्यालय आई हूं। संगठन, सरकार, समाज मिलकर गौ संवर्धन के विकास का काम होगा।

 वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात के बाद कहा कि उमा भारती ने गाय को लेकर कई सुझाव दिए हैं। उनकी सभी बातों से सरकार और संगठन सहमत है। कुछ बातों पर काम भी चल रहा है। कल मुख्यमंत्री को भी सुझाव दिए थे, सरकार उनके सुझावों पर अमल करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर है।