दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने PCC कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर, कांग्रेस में गुटबाजी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर निधि चतुर्वेदी पर निशाना साधा है। जिसके बाद एमपी कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने PCC कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर, कांग्रेस में गुटबाजी

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर निधि चतुर्वेदी पर निशाना साधा है। जिसके बाद एमपी कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इस विवाद की शुरुआत दिग्विजय सिंह के RSS को लेकर किए गए पोस्ट के बाद हुई है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने पोस्टरों में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसमें लिखा है- उंगलियां छोटी पड़ गईं कि नाखून इतने बढ़ गए कुछ जुगनूओं (निधि चतुर्वेदी) के काफिले सूरज (दिग्विजय सिंह) के पीछे पड़ गए। इन पंक्तियों में दिग्विजय समर्थकों ने निधि चतुर्वेदी को जुगनू बताया गया है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, किस तरह RSS का एक ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ/बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर राज्य का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बनता है। यह संगठन की शक्ति है।

दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद के कांग्रेस नेता निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह को दोगले वैचारिक का बताया था। साथ ही कांग्रेस हाईकमान से कार्रवाई की मांग भी की थी। निधि चतुर्वेदी पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी हैं। वहीं अब दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने इस पोस्ट के जरिए निधि चतुर्वेदी के बयान की आलोचना की है।