रीवा: रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 5 गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

रीवा में रेलवे ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कई मोटरसाइकिलों को एक के बाद एक टक्कर मारी। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल। फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी

रीवा: रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 5 गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
Rewa overbridge road accident

रीवा। शहर के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अज्ञात भारी वाहन (संभावित रूप से ट्रक) ने एक के बाद एक कई मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और कुछ ही पलों में पूरे ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अज्ञात वाहन ने कई मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खोते हुए कई बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घायल सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद की और एंबुलेंस के साथ-साथ निजी वाहनों से उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरब्रिज पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान के लिए ओवरब्रिज और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।