ICC Men's T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे ने पहली बार बनाई सुपर-8 में जगह

Australia national cricket team का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया है.

ICC Men's T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे ने पहली बार बनाई सुपर-8 में जगह

नई दिल्ली। Australia national cricket team का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया है. 2021 की चैंपियन टीम इस बार सुपर-8 में जगह बनाने में नाकाम रही. 2009 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका.

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया के साथ Zimbabwe, Ireland, Sri Lanka  और Oman की टीमें थीं. ऑस्ट्रेलिया को अभी ओमान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है, लेकिन यह मुकाबला जीतने के बाद भी टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगी.

ऐसे बंद हुए ऑस्ट्रेलिया के रास्ते

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड पर 67 रन की जीत के साथ की थी. हालांकि इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई. दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया.

16 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. लगातार दो हार के बाद टीम की स्थिति कमजोर हो गई और उसे आगे बढ़ने के लिए दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ा.

बारिश ने बदला समीकरण

17 फरवरी को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. यही एक अंक ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक साबित हुआ.

ग्रुप बी में श्रीलंका ने अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक जुटाए, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैचों में 5 अंक हासिल कर सुपर-8 में जगह बना ली. ऑस्ट्रेलिया, भले ही ओमान के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत ले, उसके अंक जिम्बाब्वे से आगे नहीं पहुंच पाएंगे.

जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक उपलब्धि

इस नतीजे के साथ जिम्बाब्वे ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में प्रवेश किया है। बारिश से धुले मुकाबले ने टूर्नामेंट का समीकरण पूरी तरह बदल दिया और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.