‘आप अपने लोगों से ही मिलते हैं’- बैठक में जीतू पटवारी को सुननी पड़ी खरी-खोटी
भोपाल में कांग्रेस की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पक्षपात और दूरी बनाने के आरोप लगाए।
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की बैठक के दौरान संगठन के भीतर की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से सवाल-जवाब शुरू कर दिए, जिससे पार्टी की अनदरुनी कला सामने आई।
कार्यकर्ताओं का सीधा सवाल: हमसे दूरी क्यों
बैठक के दौरान जब जीतू पटवारी ने अपने कामकाज को लेकर राय मांगी, तो एक कार्यकर्ता ने सीधे आरोप लगा दिया कि वे सिर्फ अपने करीबी समर्थकों से ही मिलते हैं। इस बात के बाद कुछ समय के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया।
पुराने कार्यकर्ताओं का भी छलका दर्द
टीकमगढ़ से आए एक कार्यकर्ता ने बताया कि वे पिछले 12 सालों से पार्टी से जुड़े हैं,पिछले कई वर्षों से पार्टी कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। उनका कहना था कि घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें समय नहीं मिलता।बैठक में कई वरिष्ठ नेता जैसे उमंग सिंघार और जयवर्धन सिंह मौजूद रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नेताओं ने सिर्फ भाषण दिए, उनकी समस्याओं पर खुलकर चर्चा नहीं की गई।
राष्ट्रीय प्रभारी के सामने हंगामा
बैठक के दौरान मनीष शर्मा और सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में भी हंगामा हुआ। भोपाल यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने नारेबाजी की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।
संगठन में तालमेल की कमी के आरोप
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार अलग-अलग शहरों कभी दिल्ली तो कभी इंदौर भेजा जाता है, जिससे वे अपने प्रभार वाले जिलों में काम नहीं कर पा रहे है, साथ ही जिम्मेदारियों के बंटवारे में भी सही तालमेल नहीं होने की बात सामने आई।
sanjay patidar 
