इंदौर: बेडरूम से पति तो बाथरूम से मिला पत्नी का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

इंदौर में घर के अंदर से पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों शव 15 दिन पुराने बताए जा रहें हैं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

इंदौर: बेडरूम से पति तो बाथरूम से मिला पत्नी का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
Indore Couple Dead Body

इंदौर। शहर में एक घर से पति-पत्नी का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सैटेलाइट जंक्शन के मकान नंबर 244 से बदबू आने पर पड़िसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची लसूड़िया थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर की तलाशी की, तो दो शव मिले। प्रारंभिक जांच में शव 15 दिन पुराने बताए जा रहे है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है। 

पति की बेड पर तो पत्नी की डेडबॉडी बाथरूम में थी

इंदौर में गुरुवार सुबह एक घर से पति-पत्नी के शव मिलने का मामला सामने आया। मामला लसूड़िया इलाके के सैटेलाइट जंक्शन का है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर जब पहुंची पुलिस तो होश ही उड़ गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर तलाशी ली तो पति बेड पर और पत्नी बाथरूम में पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में दोनों शव करीब 15 दिन पुराने बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी का नाम स्मृति परनवाल है। रहवासियों ने बताया कि पेपर वाला, दूध वाला और एसआईआर वाले भी दो बार आए पर घर के बाहर कोई भी नहीं निकला था।

पड़ोसियों ने बताया कोई रिश्तेदार भी घर नहीं आता था

जांच अधिकारी नरेंद्र जायसवाल ने आसपास के लोगों से पूछताछ कि तो पता चला ये मकान साल 2015 में  बना था और 2016 में पति-पत्नी शिफ्ट हुए थे। दंपत्ति आजमगढ़ (यूपी) के रहने वाले हैं। कन्हैयालाल परनवाल पीथमपुर में नौकरी करते थे, लेकिन बहुत पहले नौकरी छोड़ दी थी। कन्हैयालाल 6 महीने पहले लकवाग्रस्त हो गया था और उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दंपत्ति के घर कोई रिश्तेदार भी नहीं आता था। पत्नी सिर्फ किराना और सब्जी लेने के लिए बाहर निकलती थी। 10 दिन पहले एसआईआर वाले आए थे, उसके पहले पत्नी दिखी थीं।

रहवासियों का कहना है कि आखिरी बार महिला 26 अक्टूबर को दिखाई दी थी। पड़ोसी दो-तीन दिनों से बात कर रहे थे कि दंपती नजर नहीं आ रहे हैं। आज कुछ लोग इकट्ठा हुए और बालकनी से झांककर पहली मंजिल पर देखा तो बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।