Google Maps का बड़ा अपडेट, अब Food Order से Hotel Search तक होंगे कई काम
Google Maps के नए अपडेट में AI फीचर्स के साथ होटल सर्च, खाना ऑर्डर करने और आसपास के इवेंट्स की जानकारी जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे।
Google Maps अब सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रहेगा। कंपनी ने Maps के लिए नया अपडेट रोल आउट किया है, जिसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूजर्स की ट्रैवल प्लानिंग से लेकर रोजमर्रा के काम को आसान बनाएंगे।
नए अपडेट के बाद यूजर्स Google Maps के जरिए होटल सर्च करने और खाना ऑर्डर करने में मदद ले सकेंगे। इसके अलावा Ask Maps फीचर की मदद से यूजर्स सवाल पूछकर किसी जगह, होटल या आसपास होने वाले इवेंट्स की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

होटल सर्च और कीमतों की तुलना
अब होटल खोजने के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर Google Maps पर अपनी पसंद के हिसाब से होटल सर्च कर सकेंगे और अलग-अलग ऑप्शंस के साथ उनकी कीमतों की तुलना भी कर सकेंगे। इससे ट्रैवल प्लानिंग काफी आसान हो जाएगी।

आसपास के इवेंट्स की मिलेगी जानकारी
Google Maps अब आपके आसपास होने वाले कॉमेडी शो, कॉन्सर्ट और दूसरे लाइव इवेंट्स की जानकारी भी देगा। इतना ही नहीं, इवेंट से जुड़ी टिकट खरीदने की जानकारी या लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
फिलहाल इन नए फीचर्स को सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा। इसके बाद Google इन्हें धीरे-धीरे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च करेगा।


