शहडोल के केलमनीया डैम में मिला युवक का शव

शहडोल के केलमनीया डैम में एक युवक का शव मिला, जो पिकनिक के दौरान डूब गया था। हादसे के बाद साथ आए अन्य युवक फरार हो गए, जिससे साजिश की आशंका जताई जा रही है।

शहडोल के केलमनीया डैम में मिला युवक का शव

शहडोल के केलमनीया डैम में युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने बताया की कुछ युवक डैम के किनारे पिकनिक मानाने आए थे. जिसके बाद अचानक एक युवक के डूबने से मौत हो गई. लोगों ने बताया की युवक के साथ कुछ और भी लोग थे लेकिन हादसे के बाद सब फरार हो गए ऐसे में आशंका है की ये हादसा था या फिर सोची समझी साजिश। 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. गोताखोरों की टीम ने घंटों तलाश के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, फरार युवकों की तलाश जारी हैं.