Indore News : Rahul Gandhi के इंदौर दौरे की तैयारी तेज, रीजनल पार्क मैदान की अनुमति पर प्रशासन का फैसला बाकी

Rahul Gandhi Indore Visit : IDA ने आवेदन मिलने के बाद नगर निगम और पुलिस विभाग को पत्र भेजकर दोनों विभागों से इस आयोजन को लेकर अपना-अपना अभिमत मांगा है।

Indore News : Rahul Gandhi के इंदौर दौरे की तैयारी तेज, रीजनल पार्क मैदान की अनुमति पर प्रशासन का फैसला बाकी

Rahul Gandhi Indore Visit : मध्य प्रदेश। इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित खाली मैदान का चयन किया है और इसकी अनुमति के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण याने आईडीए में आवेदन भी जमा कर दिया है। अब इस आवेदन पर अंतिम निर्णय प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

दरअसल, इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम स्थल की स्वीकृति के लिए शहर कांग्रेस की ओर से इंदौर विकास प्राधिकरण (Indore Development Authority (IDA)) को आवेदन सौंपा गया है। IDA ने आवेदन मिलने के बाद नगर निगम और पुलिस विभाग को पत्र भेजकर दोनों विभागों से इस आयोजन को लेकर अपना-अपना अभिमत मांगा है।

प्राधिकरण ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दोनों विभागों से रिपोर्ट मांगी है। संबंधित विभागों से जवाब मिलने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यक्रम स्थल की अनुमति पर अंतिम निर्णय लेगा।

वहीं, इस पूरे मामले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पहले उन्हें आशंका थी कि जिस तरह नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी, उसी तरह इस मैदान की अनुमति भी नहीं मिलेगी। लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करेगा।

चिंटू चौकसे ने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश औपचारिक अनुमति नहीं भी मिलती है, तब भी राहुल गांधी का कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने स्थित उसी मैदान पर आयोजित किया जाएगा। वहीं ऐसे में अब सभी की नजर इंदौर विकास प्राधिकरण के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।