BHOPAL:आरिफ मसूद पर भड़के विश्वास सारंग, बोले- देश का कानून मानना होगा

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने UCC को देश की एकता के लिए जरूरी बताया। कांग्रेस नेता आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए उन्होंने विघटनकारी राजनीति का आरोप लगाया।

BHOPAL:आरिफ मसूद पर भड़के विश्वास सारंग, बोले- देश का कानून मानना होगा

भोपाल:मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बनाई गई कमेटी पर प्रदेश सरकार में  कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए UCC जरूरी है।

UCC पर सरकार आगे बढ़ेगी

हर व्यक्ति को विकास के समान अधिकार मिलना चाहिए, इसलिए समान कानून व्यवस्था आवश्यक है।सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने UCC पर कमेटी बनाई है, जो अध्ययन करेगी और उसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

आरिफ मसूद पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के विरोध पर मंत्री सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे नेता केवल विघटन की राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं  उन्होंने कहा कि इस देश में रहना है तो एकरूपता के साथ रहना होगा।

अलग-अलग कानूनों पर उठाए सवाल

सारंग ने कहा कि धर्म के आधार पर अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों को जनता जवाब देगी।

बंगाल चुनाव पर भी बोले सारंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग पर विश्वास सारंग ने कहा कि बंगाल की जनता ने डबल इंजन सरकार के पक्ष में मन बना लिया है। अब ममता बनर्जी का दौर समाप्त होने वाला है।

विकास का नया दौर शुरू होगा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में विकास और कल्याण के नए युग की शुरुआत होगी और राज्य फिर अपने स्वर्णिम दौर की ओर बढ़ेगा।