रीवा: नगर निगम हाईवा की टक्कर से एक की मौत, दूसरा टायर के नीचे फंसा
रीवा के रायपुर कर्चुलियान में नगर निगम के हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा टायर के नीचे फंस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एंकर रायपुर कर्चुलियान में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम रीवा के हाईवा वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, दूसरा युवक हाईवा के टायर के नीचे फंस गया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। फंसे हुए युवक को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।
हादसे की वजह से कुछ देर तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है।
Saba Rasool 
