ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, अब तक 45 लोगों की मौत

ईरान में मंहगाई और गिरती मुद्रा के खिलाफ गुरुवार देर रात प्रदर्शन तेज हो गया।

ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, अब तक 45 लोगों की मौत

तेहरान: ईरान में मंहगाई और गिरती मुद्रा के खिलाफ गुरुवार देर रात प्रदर्शन तेज हो गया। ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद लोग सड़क पर उतर गए और बड़ी संख्या में लोगों ने इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए ईरानी सरकार ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों को मैदान में उतार दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 13 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2,270 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ईरान के कम से कम 50 शहरों में बड़े पैमाने पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने इंटरनेट और टेलीफोन लाइनें काट दी। इस पर लोग और उग्र हो गए और खामेनेई सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। इन प्रदर्शनों को देखते हुए खामनेई सरकार ने पूरे ईरान में हाई अलर्ट कर दिया है। ईरान ने एक नॉटेम जारी कर एयर स्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

अपडेट...