CG Rain Alert : बिलासपुर में बिजली गिरने से 3 की मौत, रायपुर-दुर्ग समेत 29 जिलों आज आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Rain Alert : मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

CG Rain Alert : बिलासपुर में बिजली गिरने से 3 की मौत, रायपुर-दुर्ग समेत 29 जिलों आज आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Rain Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर में तीन लोगों पर बिजली गिरने से मौत हो गई। लखोदना में खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाई मन्ना यादव और कुंजराम यादव इसकी चपेट में आ गए। वहीं, मानपुर में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर बिजली गिर गई।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन मौतों से दोनों गांवों में मातम पसरा है। रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में अलर्ट

रायपुर IMD ने अगले दो दिन के लिए प्रदेश में भरी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संवाभना जताई है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज मौसम 

रायपुर में 8 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रह सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.9°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 18.2°C दर्ज किया गया।