Bhopal New Market Fire : भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें
Bhopal New Market Fire : पाल के न्यू मार्केट में बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठीं और धुआं 2 किमी दूर तक दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
Bhopal New Market Fire : भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठने लगीं और धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में उस समय भटूरे बनाए जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आग भड़क गई. कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

