मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधी दौरा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 9 जनवरी को राजधानी भोपाल में आयोजित 19वें डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 9 जनवरी को राजधानी भोपाल में आयोजित 19वें डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पुरातत्वविद् एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. यशोधर मठपाल को पुरातत्व और शैल-चित्र अध्ययन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी शुभारंभ किया जिसमें देशभर से प्रख्यात विद्वान, शिक्षाविद्, वरिष्ठ प्रशासक, शोधकर्ता और विरासत संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए।
बहरी में प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधी जिले के बहरी पहुंचेंगे, जहां वे हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कुल 201 करोड़ रुपए की लागत से 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 68 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 133 करोड़ रुपए के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
इसके साथ ही ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे से सीधी जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे बुनियादी क्षेत्रों में नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। साथ ही बहरी और अमिलिया को नगर परिषद का दर्जा देने तथा बहरी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं की भी चर्चा है।
pushpendra 
