Digvijaya Singh का RSS-BJP पर हमला: बोले- मोदी ने तय कर रखा है BJP के अलावा कोई सरकार नहीं बनेगी
‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान: Ujjain से Ayodhya तक 1800 किमी पदयात्रा करेंगे Digvijaya Singh, RSS प्रमुख Mohan Bhagwat को भी दिया शामिल होने का न्योता
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh ने बुधवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर RSS, BJP और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक और शैक्षणिक संस्थानों में RSS से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह तय कर रखा है कि BJP के अलावा देश में कोई दूसरी सरकार नहीं बन सकती।
‘संघ का आदमी खुदा हो गया क्या?’
Digvijaya Singh ने संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि Vice Chancellor, Professor और Assistant Professor की नियुक्तियों में RSS से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या RSS से जुड़ा व्यक्ति ही हर पद के लिए योग्य है? इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए पूछा- ‘संघ का आदमी खुदा हो गया क्या?’
उन्होंने NTA के पूर्व चेयरमैन Pradeep Joshi का जिक्र करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। Digvijaya ने आरोप लगाया कि हर बार गड़बड़ी सामने आने के बावजूद संबंधित व्यक्ति को प्रमोशन मिल जाता है।

RSS की फंडिंग पर भी सवाल
Digvijaya Singh ने कोरोना काल में RSS को मिले 7 करोड़ रुपए के सहायता फंड का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman को पत्र लिखा था और PMLA के तहत जांच की मांग की थी। उनका कहना है कि इस पत्र पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
EVM और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता ने चुनाव प्रक्रिया और EVM को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि EVM के जरिए वोटों में गड़बड़ी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर BJP को अपने समर्थन और जीत पर पूरा भरोसा है तो फिर चुनाव बैलेट पेपर से कराने में डर क्यों है।

उन्होंने SIR प्रक्रिया और Form-7 के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। Digvijaya ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और Ballot Paper से मतदान की मांग को लेकर वे राष्ट्रपति को एक डिजिटल याचिका भी भेजेंगे।
Ujjain से Ayodhya तक 1800 किमी यात्रा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Digvijaya Singh ने अपनी नई पदयात्रा का भी ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’ रखा है। यात्रा Ujjain के Mahakal मंदिर से शुरू होकर Ayodhya तक जाएगी। इसकी दूरी करीब 1800 किलोमीटर होगी।

Digvijaya Singh ने बताया कि यात्रा के दौरान वे रोजाना करीब 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी व्यक्ति या केवल राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ धर्म ध्वज भी रहेगा। खास बात यह है कि उन्होंने RSS प्रमुख Mohan Bhagwat को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।
‘चुनाव आते ही BJP को याद आते हैं राम’
BJP की ओर से कांग्रेस नेताओं पर लगाए जाने वाले ‘सीजनल हिंदू’ के आरोपों पर भी Digvijaya ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि असली ‘सीजनल’ BJP है, क्योंकि चुनाव आते ही उसके लिए भगवान Ram मुद्दा बन जाते हैं।
उन्होंने Ram मंदिर आंदोलन के दौरान देशभर से जुटाए गए चंदे और राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग भी की। Digvijaya ने कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीति से जोड़ने के बजाय लोगों के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Digvijaya Singh ने एक साथ कई मुद्दों पर सरकार और BJP को घेरा। उन्होंने RSS की संस्थानों में भूमिका, चुनाव प्रक्रिया, EVM, मतदाता सूची और धार्मिक राजनीति को लेकर सवाल उठाते हुए अपनी प्रस्तावित पदयात्रा को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर पेश किया।
Varsha Shrivastava 
