मध्यप्रदेश से शुरू होगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का महाअभियान

17 सितंबर को मध्यप्रदेश से "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार" अभियान शुरू होगा, जिसके तहत 20,000 से अधिक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश से शुरू होगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का महाअभियान
GOOGLE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश से  "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ करेंगे. जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 15 सितंबर को दी. इस स्वास्थ्य अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 हजार से भी ज्यादा  स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे. जिनमें मुफ्त में इलाज किया जाएगा. इस दौरना प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना सहित मेडिकल कॉलेज के डीन, समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन वीसी के माध्यम से और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और कहा-

"यह अभियान मध्यप्रदेश के लिए एक अवसर भी हैं और चुनौती भी है. मध्यप्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में बीते वर्षों में सकारात्मक सुधार हुआ है. लेकिन अभी भी हमें लंबी दूरी तय करनी है. इसके लिए जरुरी है कि हर जिला, हर विकास खंड, प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संकल्प लेकर प्रयास करें. और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान का लाभ ज्यादा से ज्यादा नागरिक उठा सकें." 

उन्होंने आगे कहा कि-

"स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार" अभियान की सफलता के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा.अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए.आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं ANM घर-घर जाकर परिवारों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय सहभागिता इस अभियान की सफलता की कुंजी है, उन्हें अभियान में सहभागी बनाया जाए.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर निर्धारित पोर्टल्स और ऐप्स पर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें. हम सबका समन्वित और समर्पित प्रयास इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाएगा.

उत्कृष्ट काम करने वाले होंगे सम्मानित

MD NHM डॉ. सिडाना ने बताया कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 जिले , 5 विकासखंड, 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 10 अशासकीय संगठनों को सम्मानित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: "चाहे प्रधानमंत्री भी बोले मैं 6 Schedule नहीं दूंगा"-अमित शाह