आजादी की लड़ाई में संघ का कोई योगदान नहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का RSS पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने रायपुर में आयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिविर में संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी इस शिविर में शामिल हो चुके हैं।
RSS पर स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर टिप्पणी
मीडिया से बातचीत के दौरान पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता आंदोलन में संघ का कोई योगदान नहीं रहा। यह बयान उन्होंने RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के हालिया बयानों के संदर्भ में दिया। खेड़ा ने आरोप लगाया कि इतिहास को लेकर किए जा रहे कुछ दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं और इस तरह की बहसों के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल
पवन खेड़ा ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि ट्रस्ट की संरचना और गतिविधियों पर संघ की विचारधारा और प्रभाव को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।
खेड़ा ने कहा कि अयोध्या से लेकर अन्य स्थानों तक सामने आई घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीतिक दलों और संगठनों को आपसी आरोप-प्रत्यारोप से अधिक जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि देश में विकास, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा जरूरी है।
कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
सोमवार को रायपुर में 10 दिनों से चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह होगा। जिसमें, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर शामिल हुए थे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने टिप्स दी थी। इस शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है।
Varsha Shrivastava 
