छत्तीसगढ़ में 23 IAS-IFS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के कलेक्टर बदले
Chhattisgarh में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS-IFS अफसरों की नई पदस्थापना
Raipur। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस बदलाव में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय और अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में हुआ है। 1999 बैच के IAS अधिकारी Sonamani Bora को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
Vivek Acharya की वन विभाग में वापसी
IFS अधिकारी Vivek Acharya को पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटा दिया गया है। उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। Vivek Acharya पिछले कुछ समय से संस्कृति और पर्यटन से जुड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब करीब तीन महीने में वे दोनों विभागों की जिम्मेदारी से बाहर हो गए हैं और वन विभाग में वापस लौटेंगे।
कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
R Shangeeta को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं Gariyaband Collector Bhagwan Singh Uike को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी तरह Kabirdham Collector Gopal Verma को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
6 जिलों में बदले कलेक्टर
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना के जरिए प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Varsha Shrivastava 
