विदिशा: श्मशान घाट के पास कुत्ते के मुंह से निकला नवजात का शव, मौजूद लोग हैरान रह गए
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है. रविवार को गंज बासौदा के पराशरी श्मशान घाट के पास एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात शिशु का शव ले जाते हुए देखा गया
MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है. रविवार को गंज बासौदा के पराशरी श्मशान घाट के पास एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात शिशु का शव ले जाते हुए देखा गया. इस झकझोर देने वाली दृश्य को देखक, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में मौजूद लोग दंग रह गए. और तुरंत पुलिस को सूचित किया.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नवजात की उम्र लगभग पांच महीने के आसपास की लग रही है. उन्होंने कहा कि श्मशान घाट के पास नवजात बच्चों को दफनाने के मामले सामने आए हैं. और बिज्जू जैसे जानवर कभी-कभी जमीन खोदकर शवों को बाहर निकाल देते हैं. हो सकता है कि शव इसी तरह बाहर आया हो और कुत्तों ने उसे उठा लिया हो. दुबे ने बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को दफना दिया है और मामले की जांच कर रही है.
यह घटना 2025 की शुरुआत से लेकर मध्य तक सामने आई कई घटनाओं की एक दुखद याद दिलाती है, खासकर महू और रीवा में, जहां आवारा कुत्ते अस्पताल परिसर में घुसकर मृत शिशुओं के शवों को ले गए थे.
shivendra 
