केदारनाथ रूट पर बारिश- लैंडस्लाइड से एक की मौत : गंगा में 6 दिनों से फंसा क्रूज; MP- राजस्थान में बारिश का अलर्ट
Kedarnath Landslide : केदारनाथ के चीरबासा हेलीपैड के पास लैंडस्लाइड होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पैदल मार्ग पर भी लैंडस्लाइड हुई, जिसके बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई है।
Kedarnath Landslide Update : नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून अब मुश्किलें बढ़ा रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। केदारनाथ के चीरबासा हेलिपैड के पास रविवार को पहाड़ से चट्टानें गिर गईं। हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोक दी गई है। भीमबली और केदारनाथ के बीच करीब 1,000 यात्री फंसे हैं।
13 सितम्बर 2026 (समय 1355 बजे)
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) September 13, 2026
श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप ऊपर पहाड़ी से निरन्तर पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण यहां पर फिलहाल आवागमन पूर्ण रूप से बाधित चल रहा है।
???? यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को… pic.twitter.com/rYtvjJ3bZR
यहां देखिये रेस्क्यू के फोटो




बिहार में बाढ़ से 48 लाख लोग प्रभावित
बिहार के 14 जिलों के 2,360 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए गए हैं। आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा था। क्रूज पर सवार 9 विदेशी समेत 11 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।
गुजरात में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में यलो अलर्ट है। राजस्थान के 36 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर सिस्टम का असर 16 सितंबर तक रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम सक्रिय
मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं। भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश जारी है। बड़वानी में नदी-नाले उफान पर हैं। मुरैना में चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। टीकमगढ़ में भारी बारिश के बाद बान सुजारा बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं।
यूपी और हरियाणा में भी बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। करीब चार लाख लोग प्रभावित हैं। उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में यलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ा है, लेकिन कुछ जगह बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

