पतलेपन से हैं परेशान? जानिए वजन बढ़ाने के आसान और असरदार उपाय

पतलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय

पतलेपन से हैं परेशान? जानिए वजन बढ़ाने के आसान और असरदार उपाय

बहुत से लोग कम वजन होने के कारण परेशान रहते हैं। शरीर का पतला होना सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि कभी-कभी कमजोरी और थकान का भी बड़ा कारण बन सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही डाइट से आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।

खाने में देसी घी या तेल संतुलित मात्रा में लें

वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी कैलोरी बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए 3 बार खाने की जगह 5–6 बार खाना खाएं। डाइट में चावल, रोटी, आलू, दाल जैसे फूड शामिल करें और साथ ही खाने में देसी घी या तेल संतुलित मात्रा में लें।

ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लें

प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। रोज 2–3 गिलास दूध पिएं और अंडे, पनीर, दाल, चना खाएं। अगर संभव हो तो नट्स और सोया भी खाने में शामिल करें।

ड्राई फ्रूट खाएं

जब हल्की भूख लगे तो आप फास्ट फूड की जगह ड्राई फ्रूट खा सकते हैं, जो हेल्दी होते हैं, जैसे काजू, बादाम, किशमिश, खजूर, अखरोट और अंजीर। ये सब खाने से शरीर को ज्यादा ताकत मिलती है।

एक्सरसाइज जरूर करें

सिर्फ खाना खाने से फैट बढ़ सकता है, इसलिए एक्सरसाइज जरूरी है। घर में पुश-अप्स, स्क्वाट्स करें और जिम में हल्की वेट ट्रेनिंग करें। इससे शरीर मजबूत और फिट बनता है।

अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहें

रोज 7–8 घंटे की नींद जरूरी है। नींद के दौरान शरीर मसल रिपेयर करता है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। ज्यादा टेंशन लेने से वजन नहीं बढ़ता।