Hartalika Teej 2026 : ऑउटफिट को लेकर हैं कंफ्यूज? ट्राय करे ये आइडियाज, सब करेंगे तारीफ
outfit idea’s on Hartalika Teej : हरतालिका तीज पर समझ नहीं आ रहा कि क्या पहना जाए तो ट्राय करे यह ऑउटफिट आइडियाज।
outfit idea’s on Hartalika Teej : हरतालिका तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हर स्त्री इस दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत को किया है। इस को व्रत सुहागिन स्त्रियों के साथ-साथ कुंवारी कन्या भी रख सकती है। इस दिन प्रत्येक स्त्री अच्छे कपड़े, चूड़ियां और अन्य श्रृंगार की चीजें पहनना पसंद करती हैं. इस बार तीज का व्रत और गणेश चथुर्ती दोनों एक ही दिन पर मनाई जाएगी। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
अक्सर ऐसे मौकों पर समझ नहीं आता कि क्या पहना जाए जो कंफर्टेबल भी हो और लम्बे समय तक पहना जा सके। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या पहनें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट आइडिया बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप तीज के मौके पर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक कुर्ती और प्लाजो सेट
अगर आपकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है और आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक कुर्ती और प्लाजो सेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह सेट पहनने में बेहद हल्का और कंफर्टेबल होता है, जिससे आप घर के रोजमर्रा के काम भी आसानी से कर सकती हैं।
अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए कुर्ती के साथ हल्की-फुल्की ज्वेलरी पहनें। वहीं, अगर आप इस आउटफिट में थोड़ा और आकर्षण जोड़ना चाहती हैं, तो नेकलाइन और स्लीव्स पर खूबसूरत डिजाइन या एम्ब्रॉयडरी वाला पैटर्न चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट आपके लुक को फ्रेश, एलिगेंट और न्यूली मैरिड वाइब देगा।
लहंगा सेट देगा ग्लैमरस लुक
अगर त्योहार पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो हरे रंग का लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। खासकर ऑर्गेजा या जॉर्जेट फैब्रिक में पेस्टल ग्रीन शेड का लहंगा आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देगा।
लहंगे पर थ्रेड वर्क, सीक्केंस या हल्की-फुल्की एंब्रॉयडरी हो, तो पूरा आउटफिट और भी रिच और आकर्षक नजर आता है। इसके साथ हैवी ज्वेलरी की जगह मिनिमल ईयररिंग्स, नाजुक नेकलेस या चूड़ियों को स्टाइल करें। इस तरह आप बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी त्योहार पर बेहद ग्रेसफुल और मॉडर्न नजर आएंगी।
बनारसी सिल्क साड़ी
साड़ी पारंपरिक ऑउटफिट है और सभी महिलाएं इसे आसानी से कैरी कर सकती है। अगर आपको क्लासिक ओर रॉयल लुक पसंद है, तो हरे रंग की बनारसी सिल्क साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। गहरे हरे या तोती हरे रंग की साड़ी के साथ गोल्डन जरी का काम काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी, झुमके और बालों में गजरा लगाकर आप अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
अनारकली सूट भी है विकल्प
तीज के दिन अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट, गोटा-पट्टी या हल्की एंब्रॉयडरी वाला अनारकली फेस्टिव लुक के लिए अच्छा रहेगा. इसके साथ स्टेटमेंट झुमके और हील्स पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। यह लुक सिंपल होने के साथ ही सादगी भरा भी है और इसे पहन कर काम करने में भी आसा
Anjali 
