MP में 137 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर: 10 IPS और 127 DSP स्तर के अधिकारी बदले

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 IPS अफसरों के तबादले, DSP रैंक के 127 अफसर भी बदले गए: आलोक वर्मा बने रीवा CSP, मनीष भारद्वाज को इंदौर ACP की जिम्मेदारी

MP में 137 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर: 10 IPS और 127 DSP स्तर के अधिकारी बदले

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने रविवार रात 10 IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

10 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना

ट्रांसफर लिस्ट में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। Alok Kumar Verma को Dewas से हटाकर CSP Rewa बनाया गया है। वहीं Manish Bhardwaj को Cyber Police Headquarters से ACP Kotwali, Indore की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा Manoj Kumar को ACP MP Nagar, Bhopal बनाया गया है। Vaibhav Priya को Ratlam से SDOP Nepanagar, Shubham Singh Thakur को Jabalpur से SDOP Gadawara और Amit Kumar को Khandwa से SDOP Singrauli की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

127 DSP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला

राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें DSP, SDOP, CSP, ACP और Assistant Commandant स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को Police Headquarters से मैदानी पदों पर भेजा गया है।

ट्रांसफर लिस्ट में ट्रेनी DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं। कई SDOP और CSP स्तर के अधिकारियों को भी दूसरी जगह नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और शहरों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

यहां देखें DSP रैंक के 127 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट :-