नागालैंड : जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, नगालैंड-असम बॉर्डर से अवैध शराब जब्त
toxic liquor in Nagaland : नागालैंड में जहरीली शराब पीने से करीब ९ लोगो की मौत हो गई है। बता दे नागालैंड में शराब पर पूर्णत प्रतिबंद है. मामले में जांच जारी है।
Toxic Liquor in Nagaland: नागालैंड के तुएनसांग जिले में पिछले कुछ दिनों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने तुएनसांग और चेंदांग सैडल इलाके में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है।
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में से कई लोगों ने तबीयत बिगड़ने से पहले शराब का सेवन किया था। इसके बाद उन्हें धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी जैसी शिकायतें हुईं। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुएनसांग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौतों का पैटर्न एक जैसा सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में शराब के सेवन और मौतों के बीच संबंध की आशंका जताई गई है।
छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तुएनसांग और चेंदांग सैडल इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों से शराब के पाउच, करीब 470 बोतल IMFL (Indian Made Foreign Liquor) और बीयर के कैन बरामद किए गए।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और मृतकों तक इसकी पहुंच कैसे हुई। नागालैंड में शराब की बिक्री और सेवन पर कानूनी प्रतिबंध होने के कारण अवैध शराब की सप्लाई की आशंका की भी जांच की जा रही है।
शराब बेचने वाले के परिवार के सदस्य ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, तुएनसांग और चेंदांग सैडल इलाके में 10 और 11 सितंबर की रात मौतों की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच, कथित तौर पर शराब बेचने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इस मामले की अलग से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या का इस शराब कांड से कोई संबंध है या नहीं।
नागालैंड में शराब पर प्रतिबंध
नागालैंड में Nagaland Liquor Total Prohibition Act, 1989 के तहत शराब के निर्माण, बिक्री, खरीद, सेवन और रखने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं।
पुलिस ने लोगों को अनधिकृत या अज्ञात स्रोतों से शराब नहीं खरीदने और उसका सेवन नहीं करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब का स्रोत क्या था और इन मौतों के पीछे वास्तविक कारण क्या है।
इन राज्यों में भी शराब पर प्रतिबंध या सख्त नियम
नागालैंड के अलावा देश के कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में भी शराब की बिक्री, सेवन या रखने पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लागू है। बिहार, गुजरात और लक्षद्वीप में शराब पर व्यापक प्रतिबंध है। वहीं मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर में अलग-अलग समय और क्षेत्रों के अनुसार शराब को लेकर प्रतिबंध या विशेष नियम लागू किए गए हैं।
Anjali 
