कांस ट्रोलिंग पर बेटी आलिया के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान, बोलीं- सोशल मीडिया पर नफरत बहुत है
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में वायरल वीडियो के बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इस पर उनकी मां सोनी राजदान और राइटर शौनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया का समर्थन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिना पूरी सच्चाई जाने नफरत फैलाना गलत है।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। वीडियो में दावा किया गया कि रेड कार्पेट पर मौजूद फोटोग्राफर्स ने आलिया को इग्नोर किया। अब इस पूरे मामले पर उनकी मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने सपोर्ट में उतरीं है।
दरअसल, राइटर शौनाली खुल्लर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर आलिया का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि लोग अक्सर सफल महिलाओं को नीचे गिरते हुए देखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर बिना पूरी सच्चाई जाने बातें फैलाने लगते हैं।

रेड कार्पेट वीडियो पर मचा विवाद
वायरल वीडियो में दिखा कि जब आलिया रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तब कई फोटोग्राफर्स दूसरी तरफ कैमरे घुमा रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि वेस्टर्न मीडिया ने आलिया को नजरअंदाज किया। इस पर शुनाली ने साफ कहा कि कांस का रेड कार्पेट हमेशा काफी व्यस्त और शोर-शराबे वाला होता है। वहां फोटोग्राफर्स लगातार अलग-अलग स्टार्स को कवर करते रहते हैं, इसलिए किसी एक वीडियो क्लिप से गलत निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।

सोनी राजदान ने जताई नाराजगी
पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनी राजदान ने भी लिखा कि सोशल मीडिया पर प्यार, जानकारी और मनोरंजन के साथ-साथ बहुत ज्यादा नफरत भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज की सोच को दिखाता है और इस पर लंबे समय तक चर्चा की जा सकती है। शुनाली ने आगे कहा कि भारत में लोग अक्सर पश्चिमी देशों से मिलने वाली तारीफ को ज्यादा महत्व देते हैं और अपने ही स्टार्स को ट्रोल करने लगते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि आलिया भट्ट पहले से ही देश की बड़ी स्टार्स में शामिल हैं, नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं और ग्लोबल ब्रांड्स की एंबेसडर भी हैं।

आलिया ने भी दिया ट्रोलर्स को जवाब
इससे पहले आलिया ने खुद भी एक ट्रोल को जवाब दिया था। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा था कि “वहां किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।” इस पर आलिया ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, दुख कैसा प्यार? आपने तो मुझे नोटिस किया। बताते चलें कि कान्स फ्लिम फेस्टिवल 2026 में यह आलिया भट्ट की लगातार दूसरी मौजूदगी थी। उन्होंने पिछले साल यहां डेब्यू किया था।

Varsha Shrivastava 
