कटनी के मीडियाकर्मी और उनकी पत्नी की मिर्जापुर में मौत खड़े ट्रक में घुसी कार  4 गंभीर

कटनी के मीडियाकर्मी और उनकी पत्नी की मिर्जापुर में मौत खड़े ट्रक में घुसी कार  4 गंभीर, 2 मासूम सुरक्षित  काशी विश्वनाथ से लौट रहे थे

कटनी के मीडियाकर्मी और उनकी पत्नी की मिर्जापुर में मौत खड़े ट्रक में घुसी कार  4 गंभीर

काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे एक परिवार की अर्टिगा कार मिर्जापुर में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कटनी के मीडियाकर्मी विकास और उनकी पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

गैस कटर से काटने पड़े शव

हादसा ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के तहत हनुमना जाने वाली लेन पर रात करीब 2 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से गाड़ी के हिस्सों को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला।

दो मासूम सुरक्षित, खरोंच तक नहीं

हादसे में जहां दो लोगों की जान चली गई, वहीं एक चमत्कार भी देखने को मिला। कार में मौजूद मृतक दंपती के दो छोटे बच्चे शिवांश (4 वर्ष) और रुद्र (डेढ़ वर्ष) सुरक्षित बच गए। उन्हें खरोंच तक नहीं आई।

देखिए 3 तस्वीरें

टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए।

गैस कटर से काटकर शव निकाले गए।

माता-पिता की मौत के बाद मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

कटनी निवासी विकास (35) पत्नी सोनम (31) बेटे शिवांश (4) छोटे बेटे रुद्र (डेढ़ साल) के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने किराए पर अर्टिंगा कार बुक की थी। जिसे ड्राईवर चला रहा था। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं चालक हीरालाल (23), हिमांशु ताम्रकार (27), सक्षम ताम्रकार (17) और राधा (40) शामिल हैं, जो सतना के निवासी हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के साले सक्षम ने बताया रात करीब 10 बजे हम लोग वाराणसी से चले थे। रात 12 बजे सिंह ढाबा पर भोजन किया। थोड़ी देर आराम करने के बाद आगे के लिए रवाना हुए। इसके 15- 20 मिनट बाद सो गया। सुबह होश आया तो मैं घायल अस्पताल में था।

लालगंज के क्षेत्राधिकारी और ड्रमंडगंज के प्रभारी निरीक्षक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है