'लापता लेडिज ' फेम अभिनेता Satendra Soni का भावुक वीडियो वायरल, डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Laapataa Ladies और Mirzapur से जुड़े अभिनेता Satendra Soni का भावुक वीडियो वायरल है। उन्होंने डायरेक्टर पर भुगतान रोकने, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए।

'लापता लेडिज ' फेम अभिनेता Satendra Soni का भावुक वीडियो वायरल, डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

मैहर:लापता लेडिज से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सतेन्द्र सोनी ने अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट से एक भावुक विडियो पोस्ट करते है, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिनेता रोते हुए दावा करते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें उनका शूटिंग अमाउंट नहीं दिया गया.साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई.विडियो के सामने आते ही मैहर पुलिस एक्टिव हुई और उन्हें और उनके साथियों को सुरक्षित मुबई रवाना कर दिया गया.जिसके बाद एक्टर ने विडियो पोस्ट करके मैहर पुलिस और अपने साथियों का धन्यवाद किया.



क्या है पूरा मामला?
Satendra Soni  ने इन्स्टाग्राम पर रोते हुए विडियो पोस्ट किया, जहा वो बताते है की पेंड पालकी फिल्म की शूटिंग के लिए सतेन्द्र मैहर आये थे. उन्होंने विडियो में बताया की उन्हें 50000 साइनिंग अमाउंटदिया गया था और बकाया भुगतान शूटिंग के बाद होना था, लेकिन भुगतान की मांग करने के बाद उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जान से मरने की धमकी भी दी गई.

विडियो वायरल होने के बाद अभिनेता ने एक और पोस्ट साझा कर बताया कि उन्हें पुलिस की मदद मिली और वे सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Satendra Soni इससे पहले Laapataa Ladies, Mirzapur और अन्य प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय के लिए पहचान बना चुके हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कई यूजर्स पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।