जबलपुर में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ दो पक्षों में मारपीट-पथराव
जबलपुर में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ दो पक्षों में मारपीट-पथराव एक टाइम पर हो रही थी, आरती और नमाज तभी हुआ बवाल, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में हुई।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा मंदिर में आरती हो रही थी, तभी एक युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। इससे हिंदू पक्ष के लोग भड़क गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
युवक से मारपीट की और मंदिर की ग्रिल तोड़ी
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया।
आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने हैं। आए दिन विवाद की स्थिति बनती रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

SSP संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे से भिड़े और इसके बाद पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलने पर सिहोरा, खितौली और गोसलपुर थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। जबलपुर से भी पुलिस की और फोर्स भेजी गई।
हालात काबू पुलिस मौके पर मौजूद
मामले में सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े का कहना है कि भोपाल में विधायक दल की बैठक में था। इस दौरान सिहोरा के कार्यकर्ताओं ने मुझे जानकारी दी है। SP और एसडीओपी से बात की है। फिलहाल हालात अभी ठीक है।

