मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली के गड्ढों को भरने में लगेंगे 10 साल, सोशल मीडिया में हुई जमकर ट्रोलिंग
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुई 25 साल के कमल ध्यानी की मौत के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया.बयान की वजह से अब मनोज तिवारी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार, 5 फरवरी को एक लड़का बाइक सहित गड्ढे में गिरकर अपनी जान गंवा बैठा. उस मामले को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.अब इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है. 25 साल के कमल ध्यानी की मौत के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक बयान सामने आया..मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार को बस एक साल ही हुआ है. आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस इतने गड्ढे करके गए हैं कि सुधारने में कम से कम 10 साल तो लग ही जाएंगे. इस बयान की वजह से अब मनोज तिवारी की सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
A man loses his life after falling in a hole dug in middle of the roast by municipal corporation with no signs or barricades.
— Ashish Gupta (@AshishGupta325) February 7, 2026
Manoj Tiwari shamelessly blames Kejriwal. If I were representing the government, I’d be responsible enough to blame it on Nehru.
pic.twitter.com/4wxNmk3Q4p
मनोज तिवारी ने क्या बोला
शुक्रवार को सांसद मनोज तिवारी वाराणसी में थे. उनसे जनकपुरी में हुई युवक की मौत पर सवाल पूछा गया. मनोज तिवारी ने कहा..देखिए घटना बहुत ही दुखद है. लेकिन ऐसे हजारों गड्ढे छोड़कर आम आदमी पार्टी अपने 10 साल में गई है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे आए तो अभी साल भर ही हुआ है, थोड़ा समय लगेगा।
KULDEEP TRIPATHI 
