प्रदेश कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, कनेक्ट सेंटर में हुई अहम बैठक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर, इंदिरा भवन, भोपाल में आज संगठन सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर, इंदिरा भवन, भोपाल में आज संगठन सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की.
बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया. इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा “कनेक्ट सेंटर” के माध्यम से संगठनात्मक संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई.
इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने, ग्राम पंचायत और वार्ड समितियों के गठन की रूपरेखा तय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से लागू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.
बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, पूर्व मंत्री एवं SIR प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जोड़ना समय की आवश्यकता है. उन्होंने तय संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए.
shivendra 
