उज्जैन में बनेगा आयुर्वेदिक एम्स: सीएम ने किया जलप्रादय योजना का भूमिपूजन

उज्जैन में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1133.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हरियाखेड़ी संवर्धन परियोजना का वेद मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया.

उज्जैन में बनेगा आयुर्वेदिक एम्स: सीएम ने किया जलप्रादय योजना का भूमिपूजन
GOOGLE

उज्जैन में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1133.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हरियाखेड़ी संवर्धन परियोजना का वेद मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया. यह परियोजना सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 16 वाहनों और पांच अन्य गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

उज्जैन में बनेगा आयुर्वेदिक एम्स

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने की बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि का संबंध उज्जैन से है, इसलिए आयुर्वेद का एम्स भी यहीं स्थापित किया जाएगा. सीएम ने यह भी कहा कि हरियाखेड़ी योजना पूरी होने के बाद उज्जैन को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. शहर में 17 नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी और पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन डाली जाएगी.

सीएम हरियाखेडी में भूमि पूजन करने के बाद कालिदास अकादमी पहुचे . यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, शिवेंद्र तिवारी, जगदीश पांचाल,उमेश सेंगर,राजेन्द्र भारती, निगम झोन अध्यक्ष के साथ कई पार्षद मोजूद रहे. 

सीएम ने मंच से उज्जैन में आयुर्वेदिक के एम्स स्थापित करने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि जब धन्वन्तरी का संबध उज्जैन है तो एम्स यहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि हरियाखेडी योजना के बाद उज्जैन में जल प्रदाय की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा. 17 नई टंकिया भी बनेगी. नागझिरी और निनोरा रेडीमेड गारमेंट में रोजगार प्रबन्धन कर दिए, जो बहने काम करेगी उन्हें 5 हजार सरकार मिलाकर देगी, कालिदास अकेडमी में शेड बनाया जाएगा. मार्च माह में साईंस कालेज में 1200 लोगो के बेठे की क्षमता वाला गीता भवन का लोकार्पण होगा. उज्जैन से पीथमपुर तक बनने वाला उज्जैन इंदौर रोड का भी भूमि पूजन जल्द होगा.