साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच फाइनल जैसा मुकाबला, देखने वालों की सांसे थम गईं
T20 वर्ल्ड कप 2026 : साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच काटे की टक्कर. पहला सुपर ओवर भी टाई. दूसरे सुपर ओवर की अंतिम गेंद पर आया फैसला हुआ.
पहला सुपर ओवर टाई हो गया. दूसरे में साउथ अफ्रीका ने 24 रनों का लक्ष्य दिया. अफगानिस्तान को चाहिए थे 6 बॉल 24 रन. पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं. एक विकेट भी गंवा दिया. अब 4 गेंद 4 छक्के. मतलब टास्क इंपॉसिबल नजर आ रहा था. लेकिन इसी इंपॉसिबल को पॉसिबल करने दिवार सा खड़े थे रहमनुल्लाह गुरबाज. लगातार तीन छक्के लगा दिए. लगा मैच तो पाले में आ गया. फिर छठी बॉल वाइड. लगा तीसरा सुपर ओवर होने वाला है. क्योंकि अब चौका भी मैच को सुपर ओवर में पहुंचा देता. लेकिन केशव महाराज ने वाइड यॉर्कर लाइन की. गुरबाज पॉइंट को क्रॉस नहीं करा सके. और कैच हो गए. अफगानिस्तान बहुत करीब पहुंचकर भी प्रोटियाज से 4 रन से हार गया.

क्या गजब मुकाबला हुआ?
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में हमने इतिहास बनते देखा. ऐसा लगा T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला चल रहा हो. 20वें ओवर की पहली गेंद से शुरू हुआ रोमांच. दूसरे सुपर ओवर के अंतिम गेंद तक चला. कभी साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी होता. कभी अफगान प्रोटियाज पर हावी होते. लेकिन, अंतत: इस मेंटल बैटल को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया. इसी के साथ अफगानिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. डेथ ग्रुप में होने के कारण उनके लिए ये मुकाबला करो या मरो का था. लेकिन, एक बार फिर करीब जाकर वो दो अंक अपनी झोली में नहीं डाल सके.
पहला सुपर ओवर: ओमरजई–गुरबाज ने किया धमाका
पहला सुपर ओवर शुरू हुआ तो अफगानिस्तान ने Azmatullah Omarzai और Rahmanullah Gurbaz को भेजा. साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान Aiden Markram ने गेंद Lungi Ngidi को सौंपी. ओमरजई ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया. अगली गेंद पर छक्का लगाकर अफगानिस्तान ने दबाव बना दिया. बीच की दो गेंदों पर सिंगल आए, लेकिन पांचवीं गेंद पर फिर चौका लगा. 5 गेंदों में 16 रन बन चुके थे. आखिरी गेंद पर सिंगल के साथ अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 17 रन ठोक दिए.
अब सवाल था क्या साउथ अफ्रीका 18 रन बना पाएगा?
मिलर–ब्रेविस और स्टब्स बैट से धमाल कर दिया. अफगानिस्तान के कप्तान Rashid Khan ने गेंद Fazalhaq Farooqi को दी. स्ट्राइक पर आए David Miller और उनके साथ थे Dewald Brevis. पहली गेंद पर सिंगल. फिर ब्रेविस ने 97 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया. अब तीन गेंदों पर 11 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर आए Tristan Stubbs. पहली गेंद पर एज लगकर चौका. अगली गेंद डॉट. आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्का जरूरी था. फारूकी की वाइड यॉर्कर फुल टॉस बन गई और स्टब्स ने उसे सीधे सामने छक्के के लिए भेज दिया. मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया.

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका का दबदबा
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मिलर और स्टब्स को बरकरार रखा. इस बार अफगानिस्तान ने ओमरजई पर भरोसा जताया. मिलर और स्टब्स ने मिलकर 23 रन बटोर लिए. मिलर ने दो और स्टब्स ने एक छक्का जड़ा. अब अफगानिस्तान के सामने 24 रन का लक्ष्य था. स्ट्राइक पर आए Mohammad Nabi, लेकिन दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. गुरबाज के सामने चुनौती थी 4 गेंद, 4 छक्के. उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े, जिससे उम्मीद जगी. गेंदबाजी कर रहे थे Keshav Maharaj. दबाव में उन्होंने एक वाइड भी फेंकी. आखिरी गेंद पर चौका लगता तो तीसरा सुपर ओवर, छक्का लगता तो अफगानिस्तान की जीत.गुरबाज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा मिलर के हाथों में चली गई. और मैच खत्म हो गया.
shivendra 
