रीवा से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 2 घंटे में, किराया ट्रेन के बराबर
रीवा से दिल्ली के बीच अब सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट की हवाई दूरी रह गई है। अलायंस एयर की नई उड़ान से अब ट्रेवलर्स को कम किराए और तेज सफर का फायदा मिलेगा।
रीवा से दिल्ली का सफर अब न ट्रेन से लंबा होगा, न महंगा। अलायंस एयर ने रीवा से दिल्ली के लिए नई हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इस उड़ान का कम से कम किराया ₹3680 रखा गया है और सफर में सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट लगेंगे।

हफ्ते में तीन दिन की होगी उड़ान
72 सीटर विमान हफ्ते में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगा। पहली उड़ान 10 नवंबर 2025 की तय की गई है। रीवा एयरपोर्ट से फ्लाइट रात 8:25 बजे रवाना होगी और दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
जहां रीवा से दिल्ली तक ट्रेन से सफर में 16 से 18 घंटे लगते हैं, वहीं फ्लाइट सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में पहुंचा देगी।

किराए की तीन कैटेगरी होगी
कम से कम ₹3680 का किराया पहले टिकट बुक करवाने वाले का लगेगा वहीं फिर इससे थोड़ा सा ज्यादा किराया मिडिल कैटेगरी का तय किया गया है वहीं ज्यादा से ज्यादा ₹19,430 तक का किराया फिक्स किया गया है।
साथ ही किराया दिन और समय के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है। अभी शुरुआती बुकिंग पर छूट और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं।

टिकट बुकिंग शुरू
टिकट की ऑनलाइन बुकिंग यात्रा dot कॉम और ईजमायट्रिप जैसी वेबसाइट्स पर शुरू हो चुकी है। शुरुआती कुछ घंटों में ही बुकिंग को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखा गया है।
प्रशासन और पब्लिक में खुशी
रीवा जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इस नई उड़ान का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ये सर्विस रीवा की दिल्ली से सीधा कनेक्टिविटी बनाकर रीवा के डेवलपमेंट में हेल्प करेगा।
Saba Rasool 
