RSS कार्यालय में चोरी: कुंडी तोड़कर गैस सिलेंडर-LED समेत लाइट सामान ले गए चोर

सतना के उचेहरा में RSS कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, कुंडी तोड़कर गैस सिलेंडर और LED लाइट समेत अन्य सामान चुराया, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को दिया वारदात, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

RSS कार्यालय में चोरी: कुंडी तोड़कर गैस सिलेंडर-LED समेत लाइट सामान ले गए चोर

सतना। जिले के उचेहरा नगर के वार्ड-2 स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बाहर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और गैस सिलेंडर, गंजा, LED लाइट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह कार्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला।

नगर कार्यवाह हरि किशन जायसवाल ने बताया कि वे रोज की तरह रविवार सुबह करीब 5.30 बजे कार्यालय पहुंचे थे। यहां बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कुछ सामान गायब था। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यालय का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी आवाजाही का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।