पवन दुबे बने बीजेपी मध्यप्रदेश के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत पवन दुबे को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत पवन दुबे को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.
नियुक्ति की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी के विभिन्न नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पवन दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दीं. वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और मीडिया प्रबंधन की क्षमता के बल पर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पवन दुबे का यह मनोनयन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा. साथ ही मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने में भी यह निर्णय सहायक सिद्ध होगा. नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए पवन दुबे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह तथा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे और संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे.
shivendra 
