दीपिका KALKI 2898 ई’ के सीक्वल से बाहर, सामने आई असली वजह
दीपिका पादुकोण अब कल्कि 2898 ई के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी, इसकी पुष्टि वैजयंती मूवीज ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिफ्ट टाइम और फीस को लेकर मतभेद की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कल्कि 2898 ई के सीक्वल से निकाल दिया गया है। 18 सितंबर को वैजयंती मूवीज ने इसकी जानकारी दी की दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।

प्रोडक्शन हाउस ने कहा की-
"यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण #Kalki2898AD अगले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी सोचने के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए। और @Kalki2898AD जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

इस खबर के बाद से दीपिका पर कई सवाल उठने लगे है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका 9 घंटे की शिफ्ट नहीं चाहती थी जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। साथ ही एक्ट्रेस फीस ज्यादा चार्ज करना चाहती थी। इन्ही सब कंट्रोवर्सी की वजह से एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। हालांकि इस फिल्म से पहले उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म "स्पिरिट" में काम करने से मना कर दिया था।

कल्कि 2898 ई.
प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 ई. हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित भगवान कल्कि से प्रेरित है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने काफी लोकप्रियता हासिल की। 'कल्कि 2898 एडी' ने अब तक भारत में लगभग ₹645 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1100 करोड़ से भी ज्यादा है।
No Pan-Indian star can even touch her acting range. She’s not competing, she’s commanding ????
— K∆RTH!K ???? (@heykarthiik) September 18, 2025
Others chase hype...
she defines cinema ????#DeepikaPadukone #Kalki2898AD pic.twitter.com/TANFWG8jjp
ये भी पढ़ें: डॉ. मोहन यादव बोले- ऑस्कर नॉमिनेशन प्रदेश के लिए गौरव का पल!

