रीवा के स्कूल में टीवी पर गाना, बच्चों ने लगाए ठुमके
रीवा के गुढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बदवार का वीडियो वायरल है। स्मार्ट टीवी पर गाना चलने के दौरान बच्चे क्लास में डांस करते नजर आए, शिक्षक नहीं दिखे।
रीवा। गुढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बदवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल की स्मार्ट टीवी पर ‘कमरिया डोले डोले’ गाना चलता दिखाई दे रहा है और बच्चे क्लासरूम में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान क्लास में शिक्षक भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। बच्चों ने स्मार्ट टीवी को डीजे बना लिया और क्लासरूम डांस फ्लोर में बदल गया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाई गई स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल आखिर गाने चलाने के लिए कैसे हुआ, यह सवाल भी उठ रहा है। वहीं, क्लास में शिक्षक की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।
Anubhav Dubey 
