सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 74,800 पर कर रहा कारोबार निफ्टी 300 अंक ऊपर 23,450 पर आया
सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 74,800 पर कर रहा कारोबार निफ्टी 300 अंक ऊपर 23,450 पर आया मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
शुक्रवार 12 जून को सेंसेक्स 1000 अंक (1.38%) की तेजी के साथ 74,800 पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.25%) की तेजी देखने को मिली, ये 23,450 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल और बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
ईरान-अमेरिका की डील की खबरों से मार्केट चढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई डील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बयान की वजह से शेयर बाजार चढ़ा है।
शियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 8% चढ़ा

अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही

विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे

डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स
शेयर बाजार में 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।

