मऊगंज में 105 बाइकों की जागरूकता रैली, HIV-टीबी पर दिया संदेश

मऊगंज में युवा दिवस पर 105 बाइकों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए HIV/एड्स, टीबी और अन्य संचारी रोगों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

मऊगंज में 105 बाइकों की जागरूकता रैली, HIV-टीबी पर दिया संदेश

राजेंद्र पयासी मऊगंज

मऊगंज। युवा दिवस के अवसर पर सघन जन जागरूकता अभियान 3.0 के तहत मऊगंज में जन जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। सिविल हॉस्पिटल मऊगंज से जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 105 बाइक सवार शामिल हुए।रैली सिविल अस्पताल से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और वहां से वापस सिविल अस्पताल आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स, टीबी और अन्य संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समय पर जांच कराने, इलाज से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

105 बाइक सवारों ने दिया जागरूकता का संदेश

रैली में शामिल बाइक सवारों ने शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना रहा कि बीमारी के लक्षण नजर आने पर जांच में देरी न करें और समय पर इलाज शुरू कराएं।कार्यक्रम का संचालन एसएसके मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश पटेल, सभा अध्यक्ष एवं एल्डरमैन संतोष कुमार अवधियां, सीएमबीओ डॉ. एसडी कोल, नोडल अधिकारी डॉ. हरीश कुमार सोनी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल मौजूद रहे।इसके अलावा काउंसलर अनिरुद्ध सिंह, इंद्रपाल सेन, राजीव दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता शशि शर्मा, एलटी सुनील मिश्रा, अब्दुल कादिर अंसारी, फार्मासिस्ट जितेंद्र सोनी, देवेंद्र विश्वकर्मा, गोलू पांडे, अभिलाष सोनी, संगम लाल सहित सिविल अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।आयोजकों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर समझ बढ़ेगी और बीमारियों की समय पर जांच व इलाज के लिए लोग आगे आएंगे।