Shahnawaz Khan ने जीता Bronze Medal, U20 World Championships में रचा इतिहास
Shahnawaz Khan ने World Athletics U20 Championships 2026 की लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. वह इस स्तर पर लॉन्ग जंप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय जंपर बने.
वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब Shahnawaz Khan ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के खाते में एक और पदक जोड़ दिया है. फाइनल में शाहनवाज ने 7.84 मीटर की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर रहे.
इस पदक के साथ शाहनवाज ने भारतीय एथलेटिक्स में एक खास उपलब्धि भी हासिल की. वह वर्ल्ड लेवल की U20 चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय जंपर बन गए हैं. इस प्रतियोगिता में भारत का यह तीसरा पदक है. इससे पहले आशीष यादव और बसंत कुमार मेघवाल अपने-अपने इवेंट में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं.
फाइनल में तीसरी कोशिश में निकला शाहनवाज का बेस्ट
शाहनवाज ने क्वालिफिकेशन में 7.73 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, पदक के लिए हुए मुकाबले में उनकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.पहले प्रयास में शाहनवाज ने 7.67 मीटर की दूरी तय की. दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 7.72 मीटर तक छलांग लगाई. इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने अपनी लय पकड़ी और 7.84 मीटर की शानदार जंप दर्ज की. यही उनकी फाइनल की सबसे लंबी छलांग रही.चौथे प्रयास में शाहनवाज 7.52 मीटर तक ही पहुंच सके. इसके बाद उनका 7.84 मीटर का प्रदर्शन ही उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ.
गोल्ड से सिर्फ 0.13 मीटर दूर रहे भारतीय एथलीट
इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल इटली के डेनियल लियोनार्डो ने जीता. उन्होंने 7.97 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया.ऑस्ट्रेलिया के मेसन मैकग्रोडर 7.96 मीटर के प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहे. यानी गोल्ड और सिल्वर के बीच महज 0.01 मीटर का अंतर रहा. शाहनवाज की 7.84 मीटर की छलांग उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त रही.![]()
चार महीने में लगातार बेहतर किया प्रदर्शन
शाहनवाज की इस उपलब्धि को उनकी हालिया मेहनत से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पिछले चार महीनों में उन्होंने अपनी तकनीक और प्रदर्शन पर खास काम किया और लगातार अपनी दूरी में सुधार किया.इस दौरान उन्होंने पहले 8.23 मीटर की छलांग लगाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. इसके बाद उन्होंने इसे और बेहतर करते हुए 8.30 मीटर की जंप लगाई. लगातार बेहतर होते प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत दावेदार बनाया और U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने इसका फायदा उठाया.
Asian U20 Championship में जीत चुके हैं गोल्ड
शाहनवाज खान इससे पहले Asian U20 Championships में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. अब वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है.कम उम्र में लगातार बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करने वाले शाहनवाज को भारतीय एथलेटिक्स के उभरते खिलाड़ियों में देखा जा रहा है. लॉन्ग जंप में उनकी मौजूदा प्रगति आने वाले वर्षों के लिए उम्मीद जगाती है.
अब नजर Asian Games 2026 पर
शाहनवाज ने Asian Games 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में 7.84 मीटर की छलांग के साथ पोडियम पर पहुंचने वाले शाहनवाज अब अगले बड़े मंच पर इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. भारतीय एथलेटिक्स के लिए उनकी यह उपलब्धि निश्चित तौर पर एक सकारात्मक संकेत है.
Anubhav Dubey 
