एक और Remake के साथ लौटी Akshay-Saif की जोड़ी, ‘Haiwaan’ का Teaser हुआ Release
Akshay Kumar और Saif Ali Khan की ‘Haiwaan’ का 45 सेकेंड का Teaser Release हो गया है। Akshay खतरनाक Villain और Saif Blind Martial Artist के Role में नजर आएंगे।
Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है, लेकिन इस बार मामला Comedy का नहीं बल्कि खौफ का है। Priyadarshan की अपकमिंग फिल्म ‘Haiwaan’ का Teaser Release हो गया है और सिर्फ 45 सेकेंड के इस Teaser ने फिल्म को लेकर Excitement बढ़ा दी है। खास बात ये है कि Teaser में न Akshay का Face दिखाया गया है, न Saif का और न ही कोई Dialogue सुनने को मिलता है। इसके बावजूद पूरा Teaser एक Dark और Creepy माहौल बनाने में कामयाब रहता है।
45 सेकेंड के Teaser में आखिर दिखाया क्या?
आजकल फिल्मों के Teaser भी कई बार दो-तीन मिनट लंबे हो जाते हैं। ऐसे में Priyadarshan ने ‘Haiwaan’ का Teaser सिर्फ 45 सेकेंड का रखा है। इसमें फिल्म की Story को खोलने के बजाय बस कुछ ऐसे Visuals दिखाए गए हैं, जो Audience के दिमाग में सवाल छोड़ देते हैं। Teaser की शुरुआत Saif Ali Khan के Character से होती है, जो एक Blind Martial Artist है। वह Walking Stick के सहारे चलता है, लेकिन देख नहीं पाने के बावजूद उसकी बाकी Senses काफी तेज हैं। उसकी Hearing इतनी मजबूत है कि आसपास होने वाले खतरे को वह पहले ही महसूस कर लेता है।

Saif बने हैं Blind Martial Artist
फिल्म में Saif Ali Khan एक Blind Martial Artist का Role निभा रहे हैं। उनका Character एक छोटी बच्ची का Caretaker है और इसी बच्ची को वह एक खूंखार Killer से बचाने की कोशिश करता है। Saif ने कुछ Interviews में इस Role को अपना Dream Role भी बताया है। Teaser में उनका Face भले नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी Body Language और Walking Style से Character की झलक जरूर मिलती है।
Akshay Kumar बने हैं खूंखार Killer
दूसरी तरफ Akshay Kumar इस फिल्म में एक ऐसे Killer का Role निभा रहे हैं, जिसमें किसी तरह का Grey Shade नहीं है। यानी इस बार Akshay सीधे एक खतरनाक Villain के रूप में नजर आने वाले हैं। खुद Akshay भी इस Role को अपने Career का सबसे Evil Character बता चुके हैं।
Teaser में Akshay का Face Reveal नहीं किया गया है। ज्यादातर जगह उनकी Shadow दिखाई देती है। एक Scene में वह एक बड़े शीशे के सामने हाथ फैलाकर घर के अंदर झांकते नजर आते हैं। बस इतनी सी झलक ही Teaser का माहौल और ज्यादा डरावना बना देती है।
Dialogue नहीं, फिर भी डर पैदा कर देता है Background Score
‘Haiwaan’ के Teaser की सबसे खास चीज इसका Background Score है। Pritam के Music पर Female Voice की गुनगुनाहट धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और इसी के साथ बेचैनी भी बढ़ती जाती है।इसके अलावा घड़ी की Tick-Tick, Basketball के Floor पर Roll होने की आवाज, नोटों की बारिश और आखिर में Akshay की डरावनी हंसी, ये सारी चीजें मिलकर Teaser को और ज्यादा Creepy बना देती हैं।
अगर इसे Headphones में सुना जाए तो इसका असर और ज्यादा महसूस हो सकता है।
‘Haiwaan’ किस फिल्म का Remake है?
‘Haiwaan’ कोई Original Story नहीं है। ये Priyadarshan की ही Malayalam फिल्म ‘Oppam’ का Official Hindi Remake है। Original फिल्म में Mohanlal ने Lead Role निभाया था। इसका Kannada में ‘Kavacha’ नाम से Remake भी बन चुका है।
Hindi Version को KVN Productions के Banner तले बनाया गया है। फिल्म में Akshay Kumar और Saif Ali Khan के अलावा Saiyami Kher, Shriya Pilgaonkar और Sharib Hashmi भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि Mohanlal फिल्म में Cameo करते दिखाई देंगे।
11 September को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
फिलहाल 45 सेकेंड के Teaser ने फिल्म की Story को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब Audience को इसके Trailer का इंतजार रहेगा, जहां शायद फिल्म की Story और Characters के बारे में थोड़ा ज्यादा खुलासा हो।
Anubhav Dubey 
