Mirzapur The Movie का Trailer देखा, मत देखना माथा खराब हो जाएगा
Mirzapur The Movie का Trailer Release हो चुका है। पुराने Characters, Season 1 का Nostalgia, नया Villain और बड़े Scale के साथ फिल्म कितनी अलग है, जानिए पूरी कहानी।
‘मिर्जापुर’ के अब तक तीन Season आ चुके हैं और अब इसकी Story बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की Release में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और 11 अगस्त को इसका Official Trailer भी Release कर दिया गया। Trailer देखने के बाद सबसे पहला सवाल यही आता है कि भाई, इसमें इतना खून-खराबा, गालियां और बोल्ड Scenes हैं, इन्हें सेंसर बोर्ड Pass कैसे करेगा? मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म को A Certificate मिलेगा। यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। लेकिन ‘मिर्जापुर’ के Trailer में जिस तरह की Violence, गालियां और बोल्ड Scenes दिखाई गई हैं, उन्हें देखकर सवाल तो बनता है कि सेंसर बोर्ड फिल्म को कितनी छूट देगा। खैर, सेंसर बोर्ड को अभी Side में रखते हैं और बात करते हैं Trailer की।
Season 1 का Nostalgia साफ दिखाई देता है
Trailer देखते ही सबसे पहली चीज जो समझ आती है, वो है Season 1 का Nostalgia। मेकर्स को अच्छी तरह पता है कि लोगों को ‘मिर्जापुर’ में क्या पसंद आया था। इसलिए पुराने Dialogues, पुराने Characters और वही पुराना माहौल फिर से वापस लाया गया है। कालीन भैया का वही अंदाज, मुन्ना भैया का वही Swag और गुड्डू पंडित का वही Aggressive अंदाज। Trailer देखकर लगता है कि मेकर्स चाहते हैं कि पुराने Fans को पहली ‘मिर्जापुर’ वाली Feel फिर से मिले। कई जगह पुराने Dialogues और पुराने Moments को दोबारा इस्तेमाल किया गया है। यानी फिल्म में नया क्या है, उससे पहले मेकर्स ये याद दिलाना चाहते हैं कि लोगों को ‘मिर्जापुर’ से प्यार क्यों हुआ था।

लेकिन फिल्म की Timeline आखिर है क्या?
फिल्म के ऐलान के बाद से ही एक सवाल लगातार बना हुआ है कि इसकी Timeline कहां फिट होती है। पहले Teaser को देखकर लगा था कि शायद Story Season 1 के बीच की होगी। खासकर उस दौर की, जब कंपाउंडर की मौत होती है। लेकिन Trailer में कंपाउंडर जिंदा दिखाई देता है।

अब सवाल है कि भाई आखिर चल क्या रहा है? क्या फिल्म किसी दूसरी Timeline में है? क्या ये Season 1 की घटनाओं के बीच की कोई अलग Story है? या मेकर्स अपनी एक अलग Story लेकर आ रहे हैं? Trailer इसका साफ जवाब नहीं देता। और हो सकता है कि फिल्म में भी इस सवाल को ज्यादा Importance न मिले। क्योंकि अभी तक Trailer देखकर ऐसा लगता है कि मेकर्स का Main Focus Timeline समझाने से ज्यादा Audience को वही पुराना ‘मिर्जापुर’ वाला मजा देने पर है।
मुन्ना भैया का ‘Prince’ वाला अंदाज
‘मिर्जापुर’ की बात हो और मुन्ना भैया की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। Trailer में मुन्ना भैया की Entry को काफी Special Treatment दिया गया है। उनके लिए ‘Prince’ वाला Title भी आता है, जो उनके Character पर काफी Fit बैठता है। मुन्ना भैया ‘मिर्जापुर’ के सबसे Popular Characters में से एक रहे हैं। इसलिए उनकी मौजूदगी अपने आप में पुराने Fans के लिए बड़ा Attraction है। हालांकि अब सवाल ये है कि उनकी Story को फिल्म में कैसे Fit किया गया है। क्योंकि Series की Timeline में उनके Character के साथ जो हो चुका है, उसके बाद उनका फिल्म में होना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

गुड्डू-बबलू और बाकी पुराने Characters भी वापस
फिल्म में सिर्फ कालीन भैया और मुन्ना भैया ही नहीं हैं। गुड्डू पंडित, बबलू पंडित और बीना त्रिपाठी जैसे पुराने Characters भी दिखाई दे रहे हैं। यही फिल्म के लिए सबसे बड़ी Challenge भी है। Series में Story के लिए कई घंटे होते हैं।

एक Season में आराम से अलग-अलग Characters की Story दिखाई जा सकती है। लेकिन फिल्म में करीब दो से ढाई घंटे के अंदर सब कुछ करना होगा। कालीन भैया हैं, गुड्डू पंडित हैं, बबलू पंडित हैं, मुन्ना भैया हैं, कंपाउंडर है, नया Villain है, बीना त्रिपाठी हैं और इसके साथ जौनपुर और मिर्जापुर की Rivalry भी है। इतने सारे Characters को एक ही फिल्म में ठीक से जगह देना आसान नहीं होगा।

अगर किसी Character को ज्यादा Space दिया तो दूसरे को कम करना पड़ेगा। और अगर सभी को थोड़ा-थोड़ा दिखाया गया तो हो सकता है कि कोई भी Character ठीक से खुल ही न पाए।
Ravi Kishan की Entry भी काफी Interesting है
फिल्म में Ravi Kishan भी बब्बन बबुआ के Character में नजर आने वाले हैं। Ravi Kishan की Comedy Timing पहले से ही काफी अच्छी है और Trailer में उनकी झलक देखकर लगता है कि फिल्म में वह Serious माहौल के बीच Comedy का तड़का लगाने वाले हैं। उनका Character Story में कितना बड़ा होगा, ये अभी साफ नहीं है। लेकिन Trailer में उनकी मौजूदगी काफी मजेदार लगती है। ‘मिर्जापुर’ जैसी Story में जहां हर दूसरा आदमी गोली चलाने के Mood में रहता है, वहां Ravi Kishan की Comedy फिल्म को एक अलग Flavor दे सकती है।

नया Villain और राजस्थान वाला Connection
Trailer में एक नया Villain भी दिखाई देता है। इसके अलावा रेगिस्तान और किले वाले कुछ Shots भी हैं, जिनसे लगता है कि इस बार Story सिर्फ मिर्जापुर और जौनपुर तक सीमित नहीं रहने वाली। किले वाला Shot खास तौर पर काफी ध्यान खींचता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Story का एक हिस्सा राजस्थान में भी हो सकता है। अब ये नया Location किसी नए Villain से जुड़ा है या फिल्म में कोई नई Storyline शुरू होने वाली है, ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

फिल्म का Scale बड़ा नजर आ रहा है
एक चीज Trailer में साफ नजर आती है और वो है फिल्म का Scale। OTT Series के मुकाबले फिल्म के Action, Locations और Visuals ज्यादा बड़े दिखाई दे रहे हैं। Action Sequences भी पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े लग रहे हैं। Cinematography और बड़े Locations से भी लगता है कि इस बार मेकर्स ने फिल्म को Theatre Experience को ध्यान में रखकर बनाया है। यानी घर पर देखने वाली ‘मिर्जापुर’ और Theatre में देखने वाली ‘मिर्जापुर’ में फर्क महसूस हो सकता है।

सबसे बड़ा सवाल, क्या सिर्फ Nostalgia से काम चल जाएगा?
Trailer देखकर लगता है कि फिल्म का सबसे बड़ा हथियार Nostalgia ही है। मेकर्स चाहते हैं कि पुराने Fans को Season 1 याद आए। पुराने Characters देखकर Excitement बढ़े और पुराने Dialogues सुनकर Theatre में सीटियां बजें। लेकिन सिर्फ पुराने Characters और पुराने Dialogues किसी फिल्म को Hit नहीं बना सकते। फिल्म में एक मजबूत Story भी चाहिए। अगर मेकर्स पुराने ‘मिर्जापुर’ के Magic के साथ एक नई और दमदार Story दे पाए, तो फिल्म बड़ा असर छोड़ सकती है।
Theatre में ‘मिर्जापुर’ देखने का Experience अलग होगा
अब तक ज्यादातर लोगों ने ‘मिर्जापुर’ घर पर देखा है। रात में अकेले बैठकर, फोन या TV पर। लेकिन अब वही गालियां, वही Violence और वही Dialogues एक भरे हुए Theatre में सुनाई देंगे। और यही चीज फिल्म को देखने का Experience अलग बना सकती है। बस एक डर जरूर है। कहीं कोई Family फिल्म देखने न पहुंच जाए। क्योंकि अगर Theatre में पूरा Family बैठा हो और अचानक स्क्रीन पर ‘मिर्जापुर’ वाला कोई बोल्ड Scene शुरू हो गया, तो उस समय Screen कौन देख रहा होगा और कौन एक-दूसरे का चेहरा, ये देखने वाली बात होगी।

Overall Trailer कैसा लगा?
Overall ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का Trailer काफी Entertaining है। Action है, Comedy है, पुराने Characters हैं, नया Villain है, पुराने Dialogues हैं और सबसे बड़ी बात, वही पुराना ‘मिर्जापुर’ वाला माहौल है। सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि फिल्म Season 1 वाला Magic वापस ला पाएगी या सिर्फ उसकी याद दिलाकर निकल जाएगी। फिलहाल Trailer देखकर तो Excitement बढ़ती है। क्योंकि Fans को सिर्फ कालीन भैया, गुड्डू पंडित या मुन्ना भैया को दोबारा देखना नहीं है। उन्हें वही पुराना Feel चाहिए, जो पहली बार ‘मिर्जापुर’ देखते वक्त आया था।
अब अगर फिल्म वो Feel Theatre में वापस ले आती है, तो मामला बन सकता है। और फिर Theatre से निकलते वक्त Audience के मुंह से बस एक ही बात निकलनी चाहिए... “भाई, मजा आ गया!”
Anubhav Dubey 
