Ujjain: दो समुदायों में हिंसक झड़प, बसों को किया आग के हवाले, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन के तराना में राम मंदिर के पास हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई। जिसमें VHP कार्यकर्ता समेत दो गंभीर रूप से घायल हुए है। इस मामले में 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उज्जैन: तराना में गुरुवार रात दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हैं। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। इस विवाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। दो पक्षों में हुई झड़प के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई। जिसके बाद जमकर पथराव और बसों के साथ ही निजी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जानकारी के मुताबिक इस दौरान उपद्रवियों ने 13 से अधिक बसों में तोड़ फोड़ की। फिलहाल इलाके में तनाव है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
15 लोगों को किया गिरफ्तार
दरसअल ये विवाद बस को रास्ता देने की बात को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए और फिर जो हुआ उसने इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि तराना तहसील में हुए इस सांप्रदायिक विवाद के बाद पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आखिर क्या था विवाद का कारण
तराना के बड़े राम मंदिर के सामने सुखला गली में विवाद की घटना हुई। बताया जा रहा है कि पहले वहां कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रचारक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, VHP नगर मंत्री सोहेल ठाकुर मंदिर के सामने खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सोहेल ठाकुर से कहासुनी हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने सोहेल पर हमला कर दिया। हमले में सोहेल ठाकुर और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को पहले तराना अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया।
10 से 15 मुस्लिम युवकों ने किया हमला- सोहेल ठाकुर
वहीं हमले में घायल सोहेल ठाकुर का कहना है कि वो संघ कार्यालय के पास बैठे थे, इसी दौरान वहीं 10 से 15 मुस्लिम युवक आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पास तेजधार हथियार थे। घायल का कहना है कि वो पहले से ही उनके टारगेट पर थे क्योंकि वो लव जिहाद के केस पकड़ चुके थे। हमला करने वाले 2 नंबर का करोबार करते हैं । वसंत पंचमी के कार्यक्रम को लेकर उन पर पहले ही वो नजर रख रहे थे। वहीं इस घटना की खबर फैलते ही कस्बे में भारी तनाव फैल गया और बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर पथराव किया गया। हिंदूवादी संगठनों इस घटना पर आक्रोश जताया है ।
sanjay patidar 
