PM के जन्मदिन पर शौर्य स्मारक में जलाए गए ‘आशीर्वाद के दिए’: रजनीश अग्रवाल बोले- राष्ट्र प्रथम को समर्पित है जीवन
aashirwad ka diya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भोपाल के शौर्य स्मारक में ‘आशीर्वाद के दिए’ जलाए गए। रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित है।
aashirwad ka diya : भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थल पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में शाम 7 बजे दीप जलाए गए। इससे पहले उन्होंने अपने निवास पर भी दीप प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर रजनीश अग्रवाल ने शौर्य स्मारक में देश के वीर बलिदानियों का पुण्य स्मरण करते हुए मां भगवती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सामर्थ्यवान और ऊर्जावान बने रहने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह भारतवंशियों की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करते रहें।
PM का जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ को समर्पित
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ के लिए समर्पित है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उन्होंने लगातार जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा ही नरेंद्र मोदी के जीवन का प्रमुख लक्ष्य रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत के बढ़ते वैभव और साख के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। गरीबों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश में अधोसंरचना के विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल सहित जिला पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Anjali 
