चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या

चित्रकूट में दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी और पैसे न मिलने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत और दूसरा घायल हो गया।

चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या
GOOGLE

चित्रकूट जनपद में दो मुस्लिम युवकों ने कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी। पीड़ित व्यापारी के पैसे न देने पर आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को जमीन में गाड़ दिया।

जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने नेशनल हाईवे प्रयागराज और चित्रकूट मार्ग पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोज़र चलाने की मांग पर अड़े रहे। कई थानों की फोर्स और पीएसी बल लगा दी गई है और पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

इसी बीच पुलिस की दोनों आरोपियों से परानू बाबा के जंगल में मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगी। गोली लगने से मुस्लिम युवक कल्लू की मौत हो गई है और दूसरा इरफ़ान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे का है, जहां कपड़ा व्यापारी अशोक केशवानी का 13 वर्षीय बेटा आयुष, जो कक्षा 7 का छात्र है, कल शाम 6 बजे अपने घर से लापता हो गया था। इसके बाद रात 8 बजकर 20 मिनट के लगभग उसके पिता अशोक केशवानी के फोन पर अपहरणकर्ताओं ने सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और 40 लाख की फिरौती मांगी।

इसके बाद परिजनों ने बेटे की खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में इरफ़ान नामक आरोपी अपहृत बच्चे को शाम 6 बजे मोटरसाइकिल चलाते हुए सीसीटीवी में नजर आया। इसके बाद आज बच्चे का शव पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर आरोपी के घर के पीछे रात में गड़ा हुआ मिला।