MP कैडर के 2 सीनियर IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे
मध्यप्रदेश कैडर के दो सीनियर IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिदेशक (ADG) मृगाखी डेका और भोपाल जोन-3 में पदस्थ DCP अभिनव चौकसे को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया है।
भोपाल: मध्यप्रदेश कैडर के दो सीनियर IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिदेशक (ADG) मृगाखी डेका और भोपाल जोन-3 में पदस्थ DCP अभिनव चौकसे को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से 12 जनवरी को भेजे गए पत्र के बाद गृह विभाग ने दोनों अधिकारियों को रिलीव कर दिया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति अब नई दिल्ली में केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों में की जाएगी। आईपीएस मृगाखी डेका लंबे समय से पुलिस मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहीं थीं। वहीं डीसीपी अभिनव चौकसे भोपाल में जोन-3 की कमान संभाल रहे थे।
pushpendra 
