Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पेश, 7 घंटे होगी चर्चा
संसद के मानसून सत्र का 30 जुलाई गुरुवार को 9वां दिन। आज भी हंगामे के आसार। Rajya Sabha में पेश Anti Paper Leak Bill। कल Lok Sabha से पास हुआ पेपर लीक का बिल।
संसद के मानसून सत्र का 30 जुलाई गुरुवार को 9वां दिन है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक से जुड़ा Public Examination (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश किया। जिस पर सदन में चर्चा जारी है, बिल पर करीब 7 घंटे चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहस में हिस्सा लेंगे।
Delhi: Union Minister Jitendra Singh introduces the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026, in the Rajya Sabha
— IANS (@ians_india) July 30, 2026
(Source - Sansad TV) pic.twitter.com/Pm4WwDrW1o
संसद में PM मोदी की हाईलेवल बैठक
संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस में हाईलेवल बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल शामिल हुए।
वहीं, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सर्बानंद सोनोवाल और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा भी मौजूद रहे। हालांकि, बैठक किस मुद्दे को लेकर हुई या इसका एजेंडे क्या था की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
विपक्ष का राममंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस की कार्रवाई से लेकर अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे तक विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरु हुई लेकिन हंगामे के चलते सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
'अमित शाह जवाब दो- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?'
— Congress (@INCIndia) July 30, 2026
आज विपक्ष के सांसदों ने छात्रों पर की गई बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, मोदी सरकार से जवाबदेही की मांग की।
???? संसद परिसर, दिल्ली pic.twitter.com/SP6vtDRLQ6
आज Rajya Sabha में पेश Paper Leak Bill
बुधवार को Lok Sabha ने Public Examination (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। अब यह विधेयक आज Rajya Sabha में पेश किया गया।
इससे पहले विपक्ष ने NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में खूब हंगामा किया। कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी दलों ने गृह मंत्री से सदन में बयान देने की मांग की और करीब आधे घंटे नारेबाजी भी की। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मांग स्वीकार नहीं की और शून्यकाल की कार्यवाही जारी रखी। जिस पर नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
''मोदी-शाह सदन में आओ''
— Congress (@INCIndia) July 30, 2026
???? संसद परिसर, दिल्ली pic.twitter.com/AXcdH2V2lm
Lok Sabha से पास हुआ सख्त कानून
29 जुलाई को Lok Sabha में पेपर लीक रोकने से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली। सरकार का दावा है कि नए प्रावधानों से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। यह कानून युवाओं और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
Rajya Sabha ने National Honour Bill भी किया पास
बुधवार को Rajya Sabha ने National Honour Insult Prevention Amendment Bill, 2026 भी पारित कर दिया। इस कानून के तहत Vande Mataram का अपमान, अनादर या इसके गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।
Varsha Shrivastava 
