Rahul Gandhi MP Visit : राहुल गांधी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं... विधायक अर्चना चिटनीस के बयान से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi MP Visit : बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने आगे कहा कि, राहुल गांधी देश की प्रगति से दुखी होने वाले व्यक्ति हैं।

Rahul Gandhi MP Visit : राहुल गांधी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं... विधायक अर्चना चिटनीस के बयान से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi MP Visit : मध्य प्रदेश बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक रूप से अस्वस्थ और दिशाहीन व्यक्ति बताया। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी देश की प्रगति से दुखी होने वाले व्यक्ति हैं। उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

बोलीं- भगवान से करूंगी प्रार्थना

MLA अर्चना चिटनीस ने कहा कि वह परमपिता परमेश्वर से राहुल गांधी के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगी। विधायक की इस टिप्पणी को राहुल गांधी पर सीधे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह बयान किस राजनीतिक मुद्दे या हालिया घटनाक्रम के संदर्भ में दिया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

19 सितंबर को इंदौर दौरा 

बता दें कि, इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित खाली मैदान का चयन किया है और इसकी अनुमति के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण याने आईडीए में आवेदन भी जमा कर दिया है। अब इस आवेदन पर अंतिम निर्णय प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पहले उन्हें आशंका थी कि जिस तरह नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी, उसी तरह इस मैदान की अनुमति भी नहीं मिलेगी। लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर ..